रादौर,12 मार्च (कुलदीप सैनी) : ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन संबंधित हरियाणा कर्मचारी संघ की ओर से शनिवार को एक बैठक का आयोजन पब्लिक हेल्थ के ट्यूबवेल नंबर 4 पर किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रधान सुरजीत सिंह सैनी ने की। बैठक में 28 व 29 मार्च को होने वाली केंद्रीय ट्रेड यूनियन एवं कर्मचारी संगठन के आह्वान पर केंद्र व प्रदेश सरकार की कर्मचारी व मजदूर विरोधी नीतियों के विरुद्ध राष्ट्र व्यापी हड़ताल में जाने का निर्णय लिया गया।प्रधान सुरजीत सिंह सैनी ने बताया कि जब से भाजपा सरकार केंद्र व प्रदेश की सत्ता पर काबिज हुई है, तब से भाजपा सरकार कर्मचारी विरोधी निर्णय ले रही है। कर्मचारी व मजदूर अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है। कर्मचारियों को अपना भविष्य अंधकार में नजर आ रहा है। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि पुरानी पेंशन स्कीम लागू की जाए। कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। समान काम समान वेतन दिया जाए। खाली पदों पर पक्की भर्तियां की जाए। इस अवसर पर प्रधान सुरजीत सिंह सैनी, पवन कुमार, अनिल कुमार, हरपाल शर्मा, फूलचंद, राजेंद्र सैनी, जगदीश मंसूरपुर, जगदीश, बलदेव, सुभाष रादौर आदि मौजूद रहे।
-
Read Also| रादौर – खस्ताहाल एसके मार्ग पर 21 मार्च के जाम कार्यक्रम को लेकर लोगों से सम्पर्क में जुटी बीकेयू