यमुनानगर, 16 अगस्त (कुलदीप सैनी) : स्वतंत्रता सेनानी व हरियाणा के पहले मुख्यमंत्री रहे पंडित भगवत दयाल शर्मा की जीवनी स्कूल के पाठ्यक्रम से हटाए जाने के सरकार के फैसले पर ब्राह्मण समाज में रोष है। जिसको लेकर आज यमुनानगर में भगवान परशुराम चौक पर युवाओं ने ब्राह्मण विकास मंच हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष रविकांत शर्मा के नेतृत्व में हरियाणा सरकार का पुतला फूंक रोष प्रदर्शन किया। इस मौके पर रविकांत शर्मा ने बताया कि ब्राह्मण समाज सरकार द्वारा किये गए इस कार्य की निंदा करता है। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द अपने इस फैसले को बदले अन्यथा ब्राह्मण समाज पूरे प्रदेश में आंदोलन करने पर विवश होगा। इस मौके पर राघव त्यागी, शुभम धौलरा, नितिन टापू, रजत जोगी, सुमित ,मनोज, इमरान खान, गौरीशंकर,पवन ,संजय आदि मौजूद रहे।