रादौर, 11 सितंबर (कुलदीप सैनी) : इस वर्ष धान की फसल में आई अज्ञात बीमारी ने धान उत्पादक किसानों ने चिंता बढ़ा रखी है। किसानों द्वारा अज्ञात बीमारी से अपनी फसल को बचाने के हर प्रकार के प्रयत्न किये जा रहे है, लेकिन फसल लगातार खराब हो रही है। जिससे परेशान होकर गांव खजुरी के किसान इज्ञाराम प्रजापत ने आज एक एकड़ में खड़ी धान की फसल को ट्रेक्टर चलाकर नष्ट कर दिया। किसान इज्ञाराम ने बताया उसने चार एकड़ भूमि को ठेके पर लेकर धान की फसल लगाई हुई है। लेकिन इस साल फसल में आई अज्ञात बीमारी के कारण फसल के कुछ पौधे छोटे तो कुछ बड़े रह गए है। फसल को बचाने के लिए वह कई प्रकार के यत्न कर चुका है। यहां तक कि मंहगी दवाईयों का छिड़काव भी फसल पर कर चुका है। लेकिन फसल में बिमारी कम होने की बजाए बढ़ रही है। जिससे उसे लगातार नुकसान हो रहा था। जिस कारण आज उसने फसल की बहाई करने का फैसला लिया। क्षेत्र में यह बिमारी लगातार बढ़ रही है। जिससे इस वर्ष धान उत्पादक किसानों को लाखों का नुकसान होना तय है। इससे मंडी में फसल की आवक भी प्रभावित होगी। अब वह अपने खेत में अन्य फसल लगाकर इस फसल की भरपाई करने का प्रयास करेगा।