रादौर – अस्थाई पुल बह जाने के बाद यमुना नदी में ठेकेदार ने की नाव की व्यवस्था 

63
ख़बर सुने
🔔 वीडियो खबरें देखने के लिए 👉 यहां क्लिक करें 👈और हमारे चैनल को सब्सक्राइब व 🔔 का बटन दबा कर तुरंत पाए ताजा खबरों की अपडेट

रादौर, 30 जुलाई (कुलदीप सैनी) : यमुना नदी में नाव चलनी शुरू हो चुकी है। आवाजाही घाट ठेकेदार की ओर से नाव की व्यवस्था की गई है। अब किसानों के अलावा अन्य राहगीर आसानी से यमुना नदी क्रॉस कर सकेंगे। बता दे कि कुछ दिनों पहले यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से नगली घाट पर बना अस्थाई रास्ता टूट गया था। जिस कारण किसानों को यमुना नदी के उस पार अपने खेतों में आने जाने में परेशानी हो रही थी। कृषि यंत्रों के साथ किसानों को कलानौर के बॉर्डर से होते हुए अपने खेत में पहुंचना पड़ रहा था। जिससे समय व दोनों की बर्बादी हो रही थी। लंबे समय से किसान प्रशासन व आवाजाही घाट ठेकेदार से नाव की व्यवस्था कराए जाने की मांग कर रहे थे। अब नाव की व्यवस्था होने से किसानों ने राहत की सांस ली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here