रादौर, 4 सितंबर (कुलदीप सैनी) : उपनिरीक्षक अमरजीत सिंह का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वह जठलाना थाने में तैनात थे। जब उनका निधन हुआ उस समय वह अपने घर पर थे। उनके निधन पर डीएसपी रजत गुलिया, थाना प्रभारी संदीप कुमार, थाना रादौर प्रभारी राजकुमार सहित अन्य पुलिस कर्मचारियों ने शोक प्रकट किया है। थाना जठलाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि शनिवार की रात अमरजीत सिंह अपने घर पर थे। इस दौरान हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया। उनके निधन से गहरा दुख पहुंचा है। उन्होंने हमेशा ईमानदारी व निष्ठा के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन किया है। महकमे को उनकी कमी हमेशा खलेगी।