रादौर, 5 जून (कुलदीप सैनी) : तीन अलग-अलग जगहों से एक युवती व दो युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। पुलिस ने तीनों मामलों में परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जठलाना क्षेत्र के गांव निवासी एक युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 23 वर्षीय छोटी बहन सुबह साढे 7 बजें घर से यमुनानगर फार्म भरने के लिए गई थी। लेकिन वापिस नहीं लौटी। उन्होंने खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। वहीं गांव नैमुआ, जिला मधुबनी, बिहार निवासी सुशील मुखिया ने बताया कि वह मजदूरी का कार्य करता है। उसका 21 वर्षीय लड़का विजय कुमार मुखिया डिक्को प्लाईवुड फैक्ट्री नाहरपुर में काम करता था। 24 जून शाम करीब 3 बजें बेटा अपने कमरे से काम के लिए फैक्ट्री में गया। लेकिन उसके बाद वह लौटकर घर वापस नहीं आया। उधर नगला सादान निवासी कुलदीप सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका 15 वर्षीय भांजा रमन उसके पास रह रहा था। सुबह करीब साढ़े 11 बजे वह बिना बताए घर से कही चला गया। उन्होंने तलाश की लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लगा।