रादौर –  एमएलएन स्कूल में विभिन्न विषयों पर हुआ प्रदर्शनी का आयोजन

118
ख़बर सुने
🔔 वीडियो खबरें देखने के लिए 👉 यहां क्लिक करें 👈और हमारे चैनल को सब्सक्राइब व 🔔 का बटन दबा कर तुरंत पाए ताजा खबरों की अपडेट

रादौर, 30 जुलाई (कुलदीप सैनी) : मुकंद लाल नेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें भौतिक विज्ञान, रसायनिक विज्ञान ,जीव विज्ञान ,गणित, हिंदी तथा इंग्लिश विषयों पर मॉडल बनाए गए। इस प्रदर्शनी में स्कूल के सभी विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। प्रदर्शनी में स्कूल की मैनेजमेंट के सभी सदस्य मैनेजर पंडित  ज्ञान शर्मा जी , शशि बाटला,डॉक्टर अजय शर्मा, प्रमोद बंसल, अजय बंसल, प्रिंसिपल बाल कृष्ण ने विद्यार्थियों से मॉडल संबंधित प्रश्न पूछे व उनका उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here