रादौर, 31 अगस्त (कुलदीप सैनी) : सहारनपुर कुरुक्षेत्र हाइवे मार्ग की लम्बे समय से खस्ताहाल स्थिति को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत से जुड़े किसान वीरवार को अनाज मंडी के पास हाईवे जाम करेंगे। जिसको लेकर आज यूनियन से जुड़े किसानों ने सरकार विरोधी नारेबाजी कर स्थानीय दुकानदारों से आंदोलन के लिए समर्थन मांगा। वही रादौर से कांग्रेस विधायक बीएल सैनी के जाम कार्यक्रम रद्द करने के ब्यान पर भी नराजगी जताई।
पत्रकारों से बातचीत में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने कहा की विधायक सड़क की अप्रूवल की बात कर रहे है, लेकिन वे अपने विधानसभा क्षेत्र की अन्य टूटी सड़कों बारे बताए की उन सड़को की सुध कब तक ली जाएगी। उन्होंने कहा कि आज देश में विपक्ष की भूमिका भी किसान यूनियन निभा रहा है। वही उन्होंने कहा कि वीरवार दो घंटे हाइवे जाम कर रोष जताया जाएगा। इस दौरान अगर कोई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, तो उसके बाद यहां पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया जाएगा। इस अवसर पर जयपाल चमरोडी, अशोक डांगी, साहिल सेतिया नंबरदार, कर्ण चानना, नवजोत सिंह गोगी, उदय सिंह कुंजल, रविंद्र पाल, मनमोहन सिंह औजला, धर्मवीर अमलोहा, कुलविंद्र सिद्धू, विनोद कांजनू, सुभाष चमरोडी इत्यादि मौजूद रहे।