रादौर, 22 मई (कुलदीप सैनी) : गांव कांजनू के पास पश्चिमी यमुना नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। गांव कांजनू निवासी अखिल काम्बोज ने बताया कि रविवार को जब वह पश्चिमी यमुना नहर की पटरी से गुजर रहा था, तो उसने नहर में झाड़ियों में फंसे एक व्यक्ति के शव को देखा, जिसके बाद उसने इसकी सूचना तुरंत रादौर पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। नहर से मिले अज्ञात व्यक्ति के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। जिसने सफेद रंग की बनियान व नीले रंग का लोअर पहना हुआ था।