रादौर – क्षेत्र के सबसे वयोवृद्ध व्यक्ति 120 वर्षीय खजान सिंह का निधन 

181
ख़बर सुने
🔔 वीडियो खबरें देखने के लिए 👉 यहां क्लिक करें 👈और हमारे चैनल को सब्सक्राइब व 🔔 का बटन दबा कर तुरंत पाए ताजा खबरों की अपडेट

रादौर, 24 अप्रैल (कुलदीप सैनी) : क्षेत्र के सबसे वयोवृद्ध व्यक्ति करीब 120 वर्षीय खजान सिंह का रविवार को निधन हो गया। गांव खेड़की ब्राह्मणान निवासी खजान सिंह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। खजान सिंह ने देश के बंटवारे को भी देखा था। खजान सिंह के तीन लड़के व चार लड़कियां थी, लेकिन वर्षों पहले उनमें से एक लड़के की मृत्यु हो गई थी। खजान सिंह के पुत्र टहल सिंह व जरनैल सिंह ने बताया कि उनके पिता ने हमेशा शाकाहारी जीवन जिया। दूध, दही व लस्सी के शौकीन थे। जिस कारण उनका शरीर काफी हष्ट पुष्ट था। करीब 4 वर्ष पहले तक भी वह खेतो में कार्य कर लेते थे। कई एकड़ के खेतों की मेढ़ (डोल) को अकेले ही साफ कर दिया करते थे। सुबह जल्दी उठना व शाम को जल्दी सोना उनकी दिनचर्या थी। शरीर को स्वस्थ रहने के लिए नीम के पत्तों का पानी पीते थे और नीम के पेड़ के नीचे ही वह सोते थे। निशानेबाजी में भी उनका कोई मुकाबला नहीं था। दूर तक निशाना लगाने से भी वह नहीं चूकते थे। उनके हष्ट पुष्ट शरीर व उनको खेतों में काम करता देखकर हर कोई हैरान रह जाता था। आसपास के गांवो के लोगों को भी जब उनके बारे जानकारी मिलती थी तो उनसे मिलने आते थे। उनकी बातों को सुनकर हर कोई प्रसन्न होता था जिससे लोगों का उनसे काफी लगाव रहा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here