रादौर, 3 सितंबर ( कुलदीप सैनी) : जठलाना में आयोजित की गई खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में इंडियन पब्लिक सीनियर सैंकेडऱी स्कूल रादौर के छात्रों ने जीत का परचम लहराया है। खो-खो, वालीबाल, डिस्कस थ्रो, हाई जंप, लांग जंप, 200 मीटर दौड़ में स्कूल के 69 छात्रों ने भाग लिया था। खो-खो की अंडर-19 व अंडर-14 की टीम फाइनल में विजयी रही। स्कूल के छात्र शिवम राणा ने अंडर-19 डिस्कस थ्रो व हाईजंप में द्वितीय स्थान हासिल किया। अंडर 17 लांग जंप में चेतन सैनी ने प्रथम स्थान हासिल किया। अंडर 14 की 200 मीटर में एविन प्रथम हासिल किया। अंडर 17 वालीबाल प्रतियोगिता में दो छात्रों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। विजेता छात्रों को प्रबंधक ईश मेहता ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उनका हौंसला बढ़ाया। ईश मेहता ने कहा कि खेल शारीरिक व मानसिक विकास के लिए जरूरी है। इसलिए छात्रों को शिक्षा के साथ साथ खेलों में भी ध्यान देना चाहिए। खेल कैरियर का भी एक बेहतर विकल्प है।