रादौर, 6 सितंबर (कुलदीप सैनी) : खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में दून पब्लिक स्कूल बुबका के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। यह जानकारी देते हुए विद्यालय की प्रिंसिपल रेखा कंबोज ने बताया कि अंडर 14 वर्ग में लड़कों ने वॉलीबॉल में प्रथम स्थान प्राप्त कर विजय हासिल की। वही अंडर-17 वर्ग में वॉलीबॉल में लड़कों ने प्रथम स्थान हासिल किया। उन्होंने बताया कि एथलेटिक्स में अंडर 14 वर्ग में हर्षित ने लॉन्ग जंप में प्रथम तथा डिस्कस थ्रो में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वही मानस ने शॉट पुट में प्रथम जबकि अंडर-17 वर्ग में कुशाल ने शॉट पुट में द्वितीय, भुवनेश में लॉन्ग जंप में प्रथम, करणदीप ने डिस्कस थ्रो में द्वितीय, अंडर-19 वर्ग में चिराग ने शॉट पुट में प्रथम स्थान प्राप्त किया
उन्होंने बताया कि अंडर 14 वर्ग में लड़कियों ने कबड्डी में प्रथम स्थान प्राप्त कर जीत दर्ज की। अंडर-17 वर्ग में लड़कियों ने खो खो की टीम में प्रथम स्थान प्राप्त कर जीत दर्ज की। एथलेटिक्स में लड़कियों ने अंडर 14 वर्ग में मनस्वी 100 मीटर रेस में प्रथम स्थान, पारुल ने शॉटपुट में प्रथम, दीपशिखा ने हाई जंप में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। परनीत कौर ने हाई जंप में प्रथम स्थान प्राप्त किया। ट्रिपल जंप में दीपशिखा प्रथम, अंडर-17 वर्ग में एथलेटिक्स में पारुल ने ट्रिपल जंप में द्वितीय स्थान,अंडर-19 वर्ग में हाई जंप में सोनम ने प्रथम तथा ट्रिपल जंप में पारु दत्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि यह सभी विद्यार्थी 7 सितंबर से शुरू हो रही जिला स्तरीय खेलों में भाग लेने जाएंगे। इन सभी विद्यार्थियों को आज विद्यालय में मेडल देकर सम्मानित किया गया तथा खेलों में बढ़ चढ़कर भाग लेने की प्रेरणा दी गई।