रादौर, 6 सितंबर (कुलदीप सैनी) : खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में हरिओम शिवओम पब्लिक स्कूल के छात्रों ने जीत का परचम लहराया। स्कूल की अंडर 19 लड़कों व लड़कियों की वॉलीबॉल टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। 200 मीटर दौड़ में परी चौहान ने पहला व हरनूर ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर 17 की शाटपुट प्रतियोगिता में स्कूल की छात्रा कामना पहले व जसमीत तीसरे स्थान पर रही। 200 मीटर दौड़ में वंशिका व कनिका तीसरे स्थान पर रही। जबकि 800 मीटर दौड़ में लविका तीसरे स्थान पर रही। अंडर 19 के लांग जंप में पलक ने तीसरा, अंडर 17 के शाटपुट में कुशल कांबोज व कामना ने पहला, डिस्कस थ्रो में कुशल कांबोज ने पहले स्थान पर बाजी मारी। पारस चौहान ने दौड़ व लांग जंप में दूसरा स्थान प्राप्त किया। अभिजीत ने दौड़ व शिख ने शॉटपुट में तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेता छात्रों का स्कूल पहुंचने पर प्रिंसिपल सुमिता शुक्ला ने पुरस्कार देकर हौंसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि छात्रों ने अपनी प्रतिभा से स्कूल व अपने अभिभावकों का नाम रोशन किया है। उन्हें उम्मीद है कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भी छात्र अपने इस प्रदर्शन को दोहराएगें।