रादौर – खस्ताहाल एसके मार्ग वाहन चालकों के लिए बन रहा मुसीबत

173
ख़बर सुने
🔔 वीडियो खबरें देखने के लिए 👉 यहां क्लिक करें 👈और हमारे चैनल को सब्सक्राइब व 🔔 का बटन दबा कर तुरंत पाए ताजा खबरों की अपडेट

रादौर, 6 अगस्त (कुलदीप सैनी) : खस्ताहाल एसके मार्ग प्रतिदिन वाहन चालकों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। शुक्रवार देर रात वेयर हाउस के नजदीक एक प्याज से लदा ट्रक सड़क पर बने गड्डे के कारण पलट गया। जिससे एक साइड का रास्ता जाम हो गया। वही शनिवार को आम आदमी पार्टी के नेताओं ने इस खस्ताहाल सड़क मार्ग की अनदेखी को लेकर सरकार के प्रति रोष व्यक्त किया। पार्टी नेता शिव कुमार शास्त्री, जगमाल खूबड, रूपेश पलाका, पवन कंबोज ने संयुक्त रूप से बताया कि गठबंधन सरकार आए दिन प्रदेश में बिना भेदभाव के विकास कार्य करवाने के दावे कर रही है, लेकिन रादौर से गुजर रहे कई राज्यों को जोड़ने वाले सहारनपुर-कुरुक्षेत्र मार्ग की अपने 8 साल में भी सुध नहीं ली। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मात्र घोषाणाओं की सरकार बनकर रह गई है। जिसके चलते अब जनता का सरकार की कार्यप्रणाली को लेकर रोष बढ़ता जा रहा है। आप नेता शिव कुमार शास्त्री ने चेतवानी देते हुए कहा कि यदि सरकार एक महीने तक इस सड़क मार्ग को दुरुस्त नहीं दिया तो, आप पार्टी सड़क पर उतर आंदोलन करने पर विवश होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here