रादौर – गर्जना रैली में भाग लेने के लिए लिए रवाना हुआ किसानों का जत्था 

17
ख़बर सुने
🔔 वीडियो खबरें देखने के लिए 👉 यहां क्लिक करें 👈और हमारे चैनल को सब्सक्राइब व 🔔 का बटन दबा कर तुरंत पाए ताजा खबरों की अपडेट

रादौर, 19 दिसंबर (कुलदीप सैनी) : दिल्ली के रामलीला मैदान में भारतीय किसान संघ की ओर से आयोजित की गई किसान गर्जना रैली में भाग लेने के लिए अनाज मंडी से किसानों का एक काफिला रवाना हुआ। जिसका नेतृत्व किसान संघ के प्रदेश महामंत्री रामबीर सिंह चौहान व प्रदेश गन्ना प्रमुख प्रताप सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने किसान एकता के नारे लगाए और दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
रामबीर सिंह चौहान ने कहा कि किसानों को उनकी फसलों के लागत मूल्य के अनुसार समर्थन मूल्य नहीं मिल पा रहा है। जिससे किसान हर वर्ष कर्ज के बोझ तले दबता जा रहा है। लेकिन सरकार किसानों की इस दुर्दशा को सुधारने के मामले में सुस्त दिखाई दे रही है। आज प्रदेश का गन्ना उत्पादक किसान भी सरकार से काफी नाराज है। क्योंकि शुगर मिल चले एक महीने से अधिक का समय हो गया है। लेकिन अभी तक न तो सरकार ने गन्ने का रेट तय किया है और न ही किसानों की पेमेंट हुई है। सरकार की यह नीति किसान विरोधी है। दिल्ली के रामलीला मैदान में जिन मांगों को लेकर किसान गर्जना रैली का आयोजन किया जा रहा है उसमें फसलों के लागत मूल्य के अनुसार फसलों का रेट तय करना, कृषि यंत्रों व कृषि में प्रयोग होने वाली वस्तुओं पर जीएसटी समाप्त करना, किसान सम्मान निधि में बढ़ोतरी, किसान के ट्रैक्टर को 15 साल वाली नीति से बाहर करना, रासायनिक खादो की सब्सिडी किसान के खाते में देना, बीटी कपास व जीएम सरसों के बीजों पर पूर्ण प्रतिबंध, पशुओं के बीमे में दुधारू पशु के थन को भी शामिल करना इत्यादि शामिल है। रैली में पूरे किसानों का अपार समर्थन मिलेगा और किसान अपनी एकजुटता का परिचय सरकार को देगें। ताकि किसानों की मांगो को पूरा करवाया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here