रादौर,13 मार्च (कुलदीप सैनी) : रविवार को आम आदमी पार्टी की ओर से गांव दुधली में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दूधली में पार्टी नेता सतीश शर्मा धौडंग के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कई पाटिर्याे के कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। गांव दुधली में मोहन सैनी, विकास, राजकुमार, साहब सिंह, डॉ. जोगेंद्र सिंह, गुलशन, विशाल, अशोक, दीपांशु, जसवंत, सुरेंद्र कांबोज जुब्बल, कपिल पंडित करहेड़ा आदि शामिल हुए। पार्टी में शामिल हुए लोगों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सतीश शर्मा धौडंग ने कहा कि दिल्ली के बाद पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनावों में प्रचंड बहुमत लेकर सरकार बनाई है। पंजाब की जनता ने रिकॉर्डतोड़ बहुमत से पार्टी को सत्ता सौंपने का काम किया है। दिल्ली की तर्ज पर पंजाब में भी पार्टी शिक्षा, स्वास्थ्य व जनता की भलाई के लिए कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रदेश में तेजी से विस्तार हो रहा है। प्रदेश में आने वाला समय आम आदमी पार्टी का होगा।