रादौर – गौ सेवा अभियान के तहत भाविप सदस्यों ने गौशाला में भेंट की दान राशि

36
ख़बर सुने
🔔 वीडियो खबरें देखने के लिए 👉 यहां क्लिक करें 👈और हमारे चैनल को सब्सक्राइब व 🔔 का बटन दबा कर तुरंत पाए ताजा खबरों की अपडेट

रादौर, 18 सितंबर (कुलदीप सैनी) : भारत विकास परिषद की ओर से रविवार को शादीपुर स्थित गौशाला में गौ सेवा अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम गीत से हुआ। शाखा सदस्यों ने गौ माता की सेवा की व गौ माता के रहन सहन व सुव्यवस्था के लिए दान राशि भी भेंट की। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष डा. बलदेव सैनी व पूर्व अध्यक्ष राजेश कंबोज ने गौ सेवा अभियान की शुरूआत की और गौ सेवा के महत्व बारे बताया। डा. बलदेव सैनी ने कहा कि गौ सेवा का भारतीय संस्कृति में विशेष महत्त्व है। माना जाता है कि गाय में सभी देवी देवता निवास करते है। इसलिए केवल गौ माता की सेवा करने से ही सभी देवी देवताओं की सेवा सम्पन्न हो जाती है। यही कारण है कि गाय को माता का दर्जा भी दिया गया है। इस अवसर पर सचिव स. इंद्रजीत सिंह, कोषाध्यक्ष ललित मटिया,  विनोद गर्ग, डा. बिमल गर्ग, सोम चोपड़ा, ऋषिपाल कांबोज, प्रदीप आर्य, दीपक मित्तल, बंसीलाल सैनी, कुलदीप गुप्ता इत्यादि सदस्य मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here