रादौर – गौ सेवा कर मनाई भाविप के संस्थापक की जयंती

48
ख़बर सुने
🔔 वीडियो खबरें देखने के लिए 👉 यहां क्लिक करें 👈और हमारे चैनल को सब्सक्राइब व 🔔 का बटन दबा कर तुरंत पाए ताजा खबरों की अपडेट

रादौर, 3 जून (कुलदीप सैनी) : भारत विकास परिषद के संस्थापक डॉ. सूरज प्रकाश की 102 वी  जयंती भारत विकास परिषद की ओर से त्रिवेणी चौंक के समीप स्थित बाबा बालक नाथ गौशाला में गौ सेवा कर मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम से हुआ जिसकी अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष डा. बलदेव सैनी ने की।  शाखा सचिव ने डा. सूरज प्रकाश के जीवन पर प्रकाश डाला। इसके बाद शाखा की महिला व पुरुष सदस्यों ने मिलकर गौ माता की आरती की और गोवंश की सेवा करते हुए उन्हें खल फीड, गुड़, व हरा चारा डाला गया। शाखा के पूर्व अध्यक्ष राजेश कांबोज व सतीश अग्रवाल ने गौ सेवा के महत्व बारे बताया। इस अवसर पर शाखा महिला अध्यक्ष रसमीन कौर, उर्मिला सैनी, प्रवेश कांबोज, अनीता पुजारा, नीतू चोपड़ा, पिंकी गुप्ता, सोनम आहुजा, प्रीत चौधरी, मनीषा अग्रवाल, राजकुमार पुजारा, सुमित गोयल, डा. सतीश, डा. विमल गर्ग, प्रदीप चौधरी, अशोक आहूजा, स. इंद्रजीत सिंह, उमेश गुप्ता, अभिषेक आहुजा, सतीश अग्रवाल, राजेश कांबोज इत्यादि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here