रादौर – गौ सेवा कार्यक्रम के तहत भाविप के सदस्यों ने की गौशाला में सेवा 

14
ख़बर सुने
🔔 वीडियो खबरें देखने के लिए 👉 यहां क्लिक करें 👈और हमारे चैनल को सब्सक्राइब व 🔔 का बटन दबा कर तुरंत पाए ताजा खबरों की अपडेट

रादौर, 28 अप्रैल (कुलदीप सैनी) : भारत विकास परिषद शाखा रादौर द्वारा वीरवार को धौलरा रोड पर स्थित गौशाला में गौ सेवा का अभियान चलाया। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम के गान के साथ किया गया। शाखा सचिव सरदार इंद्रजीत सिंह ने बताया कि भारत विकास परिषद समय-समय पर निस्वार्थ भाव से सेवा के कार्य करती रहती है, जिसके तहत आज  शाखा की महिला व पुरुष सदस्यों ने मिलकर गौ माता की आरती की। कार्यक्रम के दौरान शाखा संरक्षक मान सिंह आर्य व शाखा अध्यक्ष डॉ बलदेव सैनी ने गौ सेवा करने के महत्व बारे विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर शाखा सदस्यों ने हरा चारा, खल व फीड डालकर गौ सेवा की। मौके पर रसमीन कौर, सुमित गोयल, वीरेंद्र गर्ग, उमेश गुप्ता, चंद्रप्रकाश सचदेवा, प्रदीप आर्य, सोम चोपड़ा, सुरेंद्र चोपड़ा, सुशील सिंगला,विनोद सिंगला ,नीलम सचदेवा, रोशन लाल सैनी, प्रदीप, सविता एरन, विनोद गर्ग, राखी, सुमिता गर्ग, उर्वशी, विवेक शर्मा, सतीश अग्रवाल, आशीष, सलोनी सिंगला, सुषमा, राखी, उर्मिला सैनी, कुसुम गुप्ता, अनुज,बंसी लाल इत्यादि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here