रादौर, 16 फरवरी (कुलदीप सैनी) : छोटाबांस में एक 15 वर्षीय किशोर मकान की छत से गिरकर घायल हो गया। परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे यमुनानगर रैफर कर दिया गया। लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है।
प्रेमचंद ने बताया कि उसका भाई नितेश ऊपर कमरे में सोया हुआ था। सुबह जब वह उठा तो छत की चारदीवारी न होने के कारण अचानक से नीचे गली में गिर गया। आवाज सुनकर परिवार के लोग बाहर आए और नितेश को घायल अवस्था में अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे यमुनानगर रैफर कर दिया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।