रादौर, 4 अगस्त (कुलदीप सैनी) : पतजंलि योग समिति की ओर से आचार्य बालकृष्ण का जन्मदिवस जड़ी बूटी -दिवस के रूप मनाया गया। इस अवसर पर समिति सदस्यों ने हवन यज्ञ के साथ पौधारोपण पखवाड़े की शुरुआत की। कार्यक्रम तहसील प्रभारी अमित कांबोज की देखरेख में सम्पन्न हुआ। प्राचीन शिव मंदिर अंधेरिया बाग परिसर में आयोजित हवन यज्ञ में समाजसेवी मदन सैनी ने सदम्पति यजमान की भूमिका निभाई। इस दौरान शिव मंदिर परिसर में औषधीय पौधे जैसे नीम, आंवला, तुलसी, अश्वगंधा के पौधों लगाए गए।
अमित कांबोज ने कहा कि पूरे भारत में प्रसिद्ध आयुर्वेदाचार्य आचार्य बालकृष्ण का जन्मदिवस जड़ी बूटी दिवस के रूप में मनाया जाता है। आचार्य बालकृष्ण ने देश की प्रमुख जड़ी बूटियों की खोज कर उनके नाम सहित उनके गुणों का संकलन कर आयुर्वेद सिद्धांत, रहस्य व जड़ी-बूटी रहस्य नामक पुस्तक का लेखन व उनमें औषधीय पौधों के गुणों का वर्णन करके संपूर्ण मानवता पर उपकार किया है। पतजंलि योग समिति के सभी कार्यकर्ता शहरी क्षेत्र में वार्ड स्तर व ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम स्तर पर जड़ीबूटियों व औषधीय पौधों का वितरण का कार्य करेंगे। इस अवसर पर जगमाल सिंह रतनगढ़, मंगत राम बठला, सुशील बतरा, रोशन लाल कांबोज, वेद कांबोज, गुरदयाल सैनी, कपिल अरोड़ा, सुशील कांबोज, यशवंत राणा, संजय गुप्ता, अनूप राणा, संसारो देवी, रीना सैनी, शोभा मेहता, निरुपमा गुप्ता, अनु गुप्ता, धनपति देवी इत्यादि मौजूद रहे।