रादौर, 13 जनवरी (कुलदीप सैनी) : रादौर विधायक डॉ. बिशन लाल सैनी ने कहा कि कांग्रेस की भारत जोड़ों यात्रा ने मौजूदा सरकार की चूले हिला कर रख दी है। उन्होंने कहा कि देश के साथ प्रदेश में भी जिस तरह से जनता ने राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही यात्रा को अपना जनसमर्थन दिया है। उससे साफ़ है की देश व प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनना तय है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता आज भाजपा सरकार के कुशासन से तंग आ चुकी है और प्रदेश से भाजपा सरकार को चलता करने का पूरा मन बना चुकी है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि की कांग्रेस में कोई भी गुटबाजी नहीं है। कांग्रेस पार्टी के सागर की तरह है और भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश है। इस मौके पर रामचंद्र सैनी, बलजीत सैनी घेसपुर, संग्राम राणा, गुरमीत सिंह आदि उपस्थित रहे।