रादौर, 17 जून (कुलदीप सैनी) : हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन का त्रिवार्षिक चुनाव राज्य प्रेस सचिव जसमेर लाल शर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को रादौर स्थित पीडब्ल्यूडी स्टोर में आयोजित किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से दूसरी बार जसवंत सिंह कश्यप को प्रधान चुना गया। वहीं कर्मचारी हित में काम करने के लिए सचिव पद पर अनुराग चौहान तथा कोषाध्यक्ष पद पर ईशम सिंह को नियुक्त किया गया। इस अवसर पर राज्य प्रधान सत्यपाल वर्मा ने सर्वसम्मति से शाखा का चुनाव संपन्न करवाने पर चुने गए पदाधिकारियों तथा फील्ड कर्मचारियों को बधाई दी और यूनियन के संविधान अनुसार पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर सभी कर्मचारियों ने सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों की आलोचना की, वही संगठन द्वारा संघर्ष में शाखा रादौर के कर्मचारियों ने तन मन धन से पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया