रादौर, 30 अगस्त (कुलदीप सैनी) : गांव जुब्बल स्थित हनुमान मंदिर में वार्षिक हवन यज्ञ व भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों ने आहुति डालकर क्षेत्र के लोगों की सुख समृद्धि की कामना की। नीरज वशिष्ठ ने बताया कि हर वर्ष गांव में भंडारे का आयोजन किया जाता है। जिसमें गांव के सभी लोग सहयोग करते है और भंडारे में हजारों की संख्या में लोग प्रसाद ग्रहण करने पहुंचते है। मौके पर लोकेश वशिष्ठ, धर्मेश, अमन, सुनील कांबोज, अनुज, राजेश, मान सिंह, मांगा राम, सचिन, सोमपाल,संजीव, रजनीश, निखिल, सुभाष कांबोज,अमित, भरत सिंह, निशांत, शीश कुमार, नीरज कांबोज, सोनू कांबोज, बलिंद्र कांबोज इत्यादि ने अपनी सेवाएं दी।