रादौर, 29 अगस्त (कुलदीप सैनी) : जेएमआईटी कॉलेज में राष्ट्रीय खेल दिवस पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिनमें ट्रैक व फील्ड एथलेटिक्स प्रमुख रहे। 100 मीटर लड़को की दौड़ में सार्थक प्रथम, कार्तिक द्वितीय एवं करणजोत तृतीय स्थान पर रहा। लड़कियों में रिया प्रथम, जागृति द्वितीय व अंशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर लड़को की दौड़ में कार्तिक प्रथम, रोहन द्वितीय व रोहन तृतीय स्थान पर रहा। वही लड़कियों में जागृति, मोहिनी, मुस्कान ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़को की शाटपुट प्रतिस्पर्धा में कार्तिक एवं लड़कियों में रिया ने बाजी मारी। डिस्कस थ्रो में लड़कों में सार्थक व लड़कियों में खुशी अव्वल रहे। 400 मीटर लड़को को दौड़ में सार्थक ने जीत का परचम लहराया। संस्थान के निदेशक डॉ. एस.के गर्ग ने इस दिन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को बताया कि यह दिन हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जन्म तिथि पर मनाया जाता है। मेजर ध्यान चंद ने खेल जगत की दुनिया में भारत को उच्च स्थान तक पहुंचाया है। वह हॉकी के प्रसिद्ध खिलाड़ी थे। इन्होंने खेल जगत में कई पदक प्राप्त कर भारत को गौरवान्वित किया है।