रादौर, 14 अगस्त (कुलदीप सैनी) : डीएवी पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। छात्रों द्वारा देशभक्ति के गीतों पर भी जमकर नृत्य किया गया और माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों द्वारा हिंदी, पंजाबी व हरियाणवी गीतों पर दी गई प्रस्तुति ने सभी का मन मोहा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रिंसिपल रमन शर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रिंसिपल रमन शर्मा ने कहा कि आजादी का पर्व हम सभी के लिए गौरव का क्षण है। यह एक ऐसा दिन है जब हमें वर्षो की गुलामी के बाद देश के वीरों की कुर्बानी से हमें आजादी मिली थी। इसलिए स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए और भी खास हो जाता है। जिस प्रकार हम अपने तीज त्यौहार मनाते है उसी प्रकार हमें अपने आजादी के पर्व को भी धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम में भाग लेकर छात्र अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन भी कर पाते है। इसलिएं छात्रों को ऐसे कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। आज छात्रों ने जिस प्रकार का प्रदर्शन किया उससे आजादी का उत्साह और अधिक दोगुना हो गया। इस अवसर पर भाविप अध्यक्ष डा. बलदेव सैनी, शिव कुमार संधाला, ज्ञान सिंह कांबोज, लालचंद कांबोज, शीतल पांडे, जगमाल रतनगढ़, सुभाष कांबोज जयपुर, अरविंद रोहिल, सरदार इंद्रजीत सिंह, आशू वर्मा, पार्षद रविंद्र सैनी, सुशील सिंगला, आयुष कांबोज के अलावा स्कूल के स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।
-
Read Also| रादौर – स्वतंत्रता दिवस को लेकर इंडियन पब्लिक स्कूल में हुआ विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन