रादौर – दिल्ली की तर्ज पर पंजाब में शिक्षा नीति लागू करेगी आप – सुशील गुप्ता 

30
ख़बर सुने
🔔 वीडियो खबरें देखने के लिए 👉 यहां क्लिक करें 👈और हमारे चैनल को सब्सक्राइब व 🔔 का बटन दबा कर तुरंत पाए ताजा खबरों की अपडेट

रादौर, 21 मार्च (कुलदीप सैनी) : आम आदमी पार्टी की सरकार में दिल्ली में ढाई लाख बच्चों ने प्राइवेट स्कूल छोड़कर सरकारी स्कूलों में दाखिला लिया है। जिसका श्रेय आम आदमी पार्टी की बेहतर शिक्षा नीति को जाता है। वहीं अब पंजाब में भी आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली की तर्ज पर पंजाब में यही शिक्षा नीति लागू करने जा रही है। यह शब्द पार्टी के प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने रविवार की रात को गांव धौडंग में पार्टी के नेता सतीश शर्मा धौडंग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कहे। उन्होंने कहा कि दिल्ली और पंजाब के बाद पार्टी अब हरियाणा में अपने संगठन को मजबूत करने पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर आज प्रदेश में हर रोज हजारों की संख्या में लोग पार्टी से जुड़ रहे है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में आने वाला समय आम आदमी पार्टी का होगा और प्रदेश में पार्टी की सरकार बनना तय है। उधर जिला युवा कांग्रेस के पूर्व उप प्रधान व गांव गुमथला के पूर्व सरपंच सुरजीत सिंह भूरा व उनके समर्थकों ने कांग्रेस पार्टी छोड़ आम आदमी पार्टी में शामिल होने की घोषणा की।  इसके अलावा गांव  कंडरौली निवासी करनैल ढांडा, अंकुश प्रजापत, प्रीति कम्बोज आदि ने भी पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। पार्टी में शामिल हुए कार्यकर्ताओं को प्रदेश प्रभारी डॉ. सुशील गुप्ता व बीके कौशिक उत्तरी ज़ोन अध्यक्ष ने पटका व टोपी पहनाकर सम्मानित किया।  इस अवसर पर सतीश शर्मा धौडंग, सुरजीत सिंह भूरा व अन्य लोग विशेष रूप से मौजूद रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here