रादौर, 18 अगस्त (कुलदीप सैनी) :जठलाना से एक युवक घर से बाहर गया था लेकिन वापिस नहीं लौट। वहीं दूसरी ओर क्षेत्र के एक गांव से युवती बिना बताए घर से कही चली गई। दोनों की मामलों में परिजनों ने उनकी तलाश की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर धारा 346 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जठलाना निवासी मेहर सिंह ने बताया कि पिछले करीब 7 वर्ष से यमुनानगर किराए के मकान में रह रहा है। उसका 23 वर्षीय लड़का मोहित राणा गांव में ही अपने बाबा के साथ रहता है। सुबह करीब 9 बजें उसका लड़का मोहित घर पर बिना बताएं कहीं चला गया। उसके बाद लौटकर घर वापस नहीं आया। उन्होंने कई जगह छानबीन की, लेकिन बेटे का कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। वहीं रादौर क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस शिकायत में बताया कि उसकी छोटी बहन घर पर अकेली थी। दोपहर बाद जब उसका भाई घर आया तो उसने देखा कि घर पर कोई नहीं है। शाम तक उन्होंने अपनी बहन का इंतजार किया लेकिन वह नहीं लौटी। जिसके बाद उन्होंने उसकी तलाश शुरू की लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग सका।