रादौर, 30 जून (कुलदीप सैनी) : वार्ड नंबर 11 में अज्ञात लोगों ने नालियों पर बने मेनहाल के लोहे के ढक्कन चुरा लिए। जिसके बाद नपा की ओर से अभी तक यहां पर ढक्कन नहीं रखवाए गए है। जिस कारण कई बार यहां लोग चोटिल हो चुके है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत भी दी गई लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। लोगों ने जल्द से जल्द ढक्कन रखवाने की मांग की है।
स्थानीय निवासी चेतन शर्मा, संजीव कुमार, महेंद्र कुमार, गौरव वर्मा, पवन इत्यादि ने बताया कि करीब दो महीने पहले किसी ने नालियों पर रखे मेनहाल के ढक्कन को चुरा लिया था। तब उन्होंने कई बार नपा के कर्मचारियों को इसकी शिकायत दी लेकिन अभी तक दोबारा यहां पर ढक्कन नहीं रखे गए है। मेनहाल न होने से बार बार नालियां भी जाम हो रही है वहीं यहां से गुजरने वाले राहगीर भी इससे चोटिल हो रहे है। उन्होनें मांग की कि जल्द से जल्द इन मेनहाल ढक्कन को यहां पर रखवाकर उनकी समस्या का समाधान किया जाए।
-
Read Also| रादौर – कन्हैयालाल की हत्या के विरोध में तहसीलदार को ज्ञापन सौंप की कड़ी कार्यवाही की मांग