रादौर – द्रोपदी मुर्मु की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री के नेतृत्व में लड्डू बांटकर मनाई ख़ुशी 

66
ख़बर सुने
🔔 वीडियो खबरें देखने के लिए 👉 यहां क्लिक करें 👈और हमारे चैनल को सब्सक्राइब व 🔔 का बटन दबा कर तुरंत पाए ताजा खबरों की अपडेट

रादौर, 21 जुलाई (कुलदीप सैनी) : एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मु की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री व ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष कर्णदेव कांबोज के नेतृत्व में नगर पालिका परिसर में लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय व भाजपा के समर्थन में नारे भी लगाए।
कर्णदेव कांबोज ने कहा कि भाजपा गठबंधन ने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि भाजपा की नीतियां गरीब व पिछड़े वर्ग को आगे बढ़ाने वाली है। भाजपा ने हमेशा हर वर्ग के लोगों को बराबर का मान सम्मान दिया है। गरीब व पिछड़े वर्ग से संबंध रखने वाली द्रोपदी मुर्मु को देश के सर्वोच्च पद पर बैठाने का कार्य भाजपा की उच्च कोटि की सोच का प्रमाण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश न केवल अंदरूनी तौर पर मजबूत हो रहा है बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश को एक अलग पहचान व मजबूती मिल रही है। इस अवसर पर  डॉ. ऋषिपाल सैनी, मंडल अध्यक्ष हैप्पी खेड़ी, महामंत्री धनपत सैनी, सुशील बत्तरा, शालू मेहता, वीरेंद्र चानना, जगदीश मेहता, महिंद्र चानना, पार्षद रविंद्र सैनी,  मुकेश मक्की, विक्रम वाल्मिकी, राजकुमार शर्मा, अभिषेक पंडित इत्यादि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here