रादौर,12 मार्च (कुलदीप सैनी) : गांव धौलरा में पंचायती भूमि पर पशु बांधने को लेकर कुछ लोगों ने एक व्यक्ति पर लोहे के सरियों व बीडों से हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। पुलिस ने घायल की शिकायत पर 4 लोगों के विरूद्ध मामला दर्ज किया है। गांव धौलरा निवासी बलकार सिंह पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव के कुछ लोगों ने आबादी देह की जमीन में खोखे रखे हुए है। उनका भी आबादी देह की जमीन पर लगभग 20 वर्षो से कब्जा है। जिस पर उन्होंने पशु बांधे हुए है। ठंड ज्यादा होने के कारण उन्होंने 3-4 दिन से अपने पशु घर में बांधे हुए थे। मौसम साफ होने पर उन्होंने अपने पशुओं को उपरोक्त जमीन पर बांधा तो गांव के धर्मा, सतीश कुमार, रामसिंह, मलकीत सिंह आदि ने उन पर ताबड़तोड़ सरियों व बीडों से हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। जिस कारण उसकी टांगों पर गंभीर चोटे आई। आसपास के लोग उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल रादौर ले गए। इस दौरान हमलावरों ने उसके पशुओं के रस्से खोल दिए और उन्हें भी बुरी तरह से पीटा। इस दौरान हमलावरों ने उसके माता पिता के साथ भी हाथापाई की और गाली गलौज की। जिसके बाद उन्होंने पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर फोन किया। इस दौरान पुलिस के मौके पर पहुंचते ही हमलावर मौके से फरार हो गए।
-
Read Also| रादौर – BPL कार्ड बनाने के बहाने अज्ञात व्यक्ति महिला की सोने की बालियां लेकर फरार, केस दर्ज