रादौर – नवनियुक्त नपा सचिव से मिला कांबोज सभा का प्रतिनिधिमंडल

112
ख़बर सुने
🔔 वीडियो खबरें देखने के लिए 👉 यहां क्लिक करें 👈और हमारे चैनल को सब्सक्राइब व 🔔 का बटन दबा कर तुरंत पाए ताजा खबरों की अपडेट

रादौर, 15 सितंबर (कुलदीप सैनी) : जिला कांबोज सभा का एक प्रतिनिधिमंडल नपा के नवनियुक्त सचिव हरिओम कांबोज से मिला और उनके सचिव का पदभार संभालने पर फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। इस दौरान समाज के लोगों ने उन्हें भरोसा दिलाया कि उन्हें जब भी उनके संगठन की जरूरत होगी संगठन उनके साथ खड़ा रहेगा। साथ ही कांबोज सभा की ओर से रादौर के रूके हुए विकास कार्यों को पूरा करवाने की मांग भी की गई। जिस पर सचिव हरिओम कांबोज ने उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द ही शहर ही समस्याओं को दूर करवा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि रूके विकास कार्यो को करवाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। मौके पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ज्ञान सिंह कांबोज, जिला अध्यक्ष लालचंद कांबोज, वेदप्रकाश कांबोज, ईश्वर सिंह, जगमाल रत्तनगढ़, अमित कांबोज,  रोशनलाल, रमेश कुमार मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here