रादौर – नव संवत पर भाविप ने लड्डू बांटकर मनाई ख़ुशी

43
ख़बर सुने
🔔 वीडियो खबरें देखने के लिए 👉 यहां क्लिक करें 👈और हमारे चैनल को सब्सक्राइब व 🔔 का बटन दबा कर तुरंत पाए ताजा खबरों की अपडेट

रादौर,2 अप्रैल (कुलदीप सैनी)  :  भारत विकास परिषद शाखा रादौर की ओर से शनिवार को नव संवत 2079 को बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पुराने कमेटी चौक पर शाखा सदस्यों ने वन्दे मातरम के साथ किया। तत्पश्चात शाखा के सभी सदस्य नवसंवत के बैनर व राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के साथ भारत माता व वन्दे मातरम का जयघोष करते हुए रादौर के मुख्य बाजार से होते हुए थाना रादौर तक पहुँचे। शाखा के सभी सदस्यों ने नव संवत 2079 के आगमन की खुशी में लड्डू का प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर शाखा संरक्षक मान सिंह, शाखा अध्यक्ष सुमित गोयल, विनोद गर्ग, डॉक्टर सतीश कम्बोज, डॉक्टर बिमल गर्ग, सतीश अग्रवाल, कुलदीप गुप्ता, राजकुमार पुजारा, प्रमोद गर्ग, अशोक आहुजा, सुशील सिंगला, सोम चोपड़ा, विवेक शर्मा, चंद्रप्रकाश सचदेवा, सुरेंद्र चोपड़ा, राजेश कंबोज, डॉक्टर बलदेव सैनी, इंद्रजीत सिंह, विनोद सिंगला, उमेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here