रादौर,2 अप्रैल (कुलदीप सैनी) : भगवान परशुराम चौक पर शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय विचार संघ युवा मोर्चा द्वारा नव विक्रम संवत के उपलक्ष में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगरपालिका वाइस चेयरमैन रोशन लाल सैनी ने भी विशेष रूप से शिरकत की और स्थानीय लोगों के साथ हवन यज्ञ में आहुति डाली। इस अवसर पर नपा वाइस चेयरमैन रोशन लाल सैनी ने कहा कि हिंदू धर्म के नव वर्ष विक्रम संवत के उपलक्ष में सभी लोगों ने मिलकर आहुति डालकर किसानों की अच्छी फसल, अच्छा स्वास्थ्य व अच्छे व्यापार की कामना की है। इस अवसर पर अभिषेक, भरत शर्मा, विक्रम वाल्मीकि, हितेश कुमार, हैप्पी खेडी, मुकेश अरोड़ा मक्की, सतीश सैनी, संदीप सैनी, राजकुमार शर्मा, विनोद सिंगला, रोहित कुमार, रवि कंबोज, अश्विनी, अमित कंबोज, उमेश शर्मा, मनोज संधाली, नवीन, वीरेंद्र सैनी आदि मौजूद रहे।