रादौर, 18 सितंबर (कुलदीप सैनी) : नशा मुक्ति मुहिम सही राह के तहत जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें डीएसपी रादौर रजत गुलिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि थाना प्रभारी राजकुमार व निरीक्षक रमेश कुमार वशिष्ठ अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। प्रतियोगिता में 8 से 18 वर्ष तक के लड़के व लड़कियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता एक्टिव पार्टनर शीतल पांडे की देखरेख में आयोजित की गई। लड़कियो की 50 मीटर प्रतियोगिता में लव्या बकाना प्रथम, नफीसा यमुनानगर द्वितीय व आयशा यमुनानगर तृतीय स्थान पर रही। 100 मीटर में कर्मन यमुनानगर प्रथम, खुशी रादौर द्वितीय, 50 मीटर लड़कों की प्रतियोगिता में साहिल प्रथम, एकलव्य द्वितीय, 13 से 14 वर्ष की 50 मीटर प्रतियोगिता में पार्थ प्रथम, आर्यवीर लाड़वा द्वितीय, 15 से 16 आयु वर्ग की प्रतियोगिता में आदित्य प्रथम, अशर द्वितीय, 9 से 10 आयु वर्ग में सार्थक बकाना प्रथम, ईकांश यमुनानगर द्वितीय व रेहान यमुनानगर तृतीय स्थान पर रहा। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि रजत गुलिया ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं बच्चों को आगे बढऩे का मौका देती है। पुलिस प्रशासन की ओर से चलाई जा रही नशा मुक्ति मुहिम में खेलों को अधिक से अधिक बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। ताकि युवा नशे की बजाए खेलों की ओर अधिक आकर्षित हो सके। इस अवसर पर कर्मबीर खुर्दबन, मनजीत पंजेटा, भगवतदयाल कटारिया, समय सिंह, विनोद पुजारा, यशवंत राणा, दरबारी लाल इत्यादि विशेष रूप से मौजूद रहे।