रादौर – नशे से दूर रहकर खेलों में अपना भविष्य बना सकते है युवा – हर्ष काम्बोज 

54
ख़बर सुने
🔔 वीडियो खबरें देखने के लिए 👉 यहां क्लिक करें 👈और हमारे चैनल को सब्सक्राइब व 🔔 का बटन दबा कर तुरंत पाए ताजा खबरों की अपडेट

रादौर,14 मार्च (कुलदीप सैनी) : गांव बरसान में सोमवार को क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ कांग्रेस नेता मांगेराम मारुपुर के पुत्र हर्ष कांबोज मारुपुर ने शिरकत की। इस अवसर पर हर्ष कांबोज ने रिबन काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। हर्ष कांबोज को फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया। हर्ष ने प्रतियोगिता में आए खिलाड़ियों से हाथ मिला कर उनका परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर हर्ष कांबोज ने कहा कि हमें खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए और नशे से दूर रहना चाहिए। अधिकतर युवा नशे की ओर बढ़ रहे हैं, इसलिए परिवार को भी इसकी और ध्यान देना चाहिए। खेलों में आगे बढ़ने की अपार संभावनाएं हैं। इसलिए खेलों में युवा अपनी रूचि दिखाए।  इस अवसर पर संजीव कांबोज बरसान, हिमांशु मारुपुर, सचिन, अनूप, सुमित ,रितिक शर्मा, कुनाल आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here