रादौर, 17 अगस्त (कुलदीप सैनी) : नागेश्वर धाम पक्का घाट मंदिर में जन्माष्टमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। साथ में शंकराचार्य स्वामी महेशाश्रम महाराज का अवतरण दिवस भी मनाया जाएगा। आश्रम के संचालक धनंजय स्वरूप ब्रह्मचारी ने बताया कि कृष्ण उत्सव के लिए सभी प्रकार की तैयारी पूरी हो चुकी है। कार्यक्रम के दौरान रात्रि 9 बजे से 12 बजे तक भजन संकीर्तन का आयोजन किया गया है। उसके बाद रात्रि 12 बजे भगवान कृष्ण का विधीवत पंचोपचार पूजन किया जाएगा और साथ में स्वामी महेशाश्रम महाराज के अवतरण दिवस पर सभी शिष्यों द्वारा बधाई दी जाएगी। समापन पर आरती एवं प्रसाद वितरण होगा।