रादौर – नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में एक युवक के खिलाफ केस दर्ज

227
ख़बर सुने
🔔 वीडियो खबरें देखने के लिए 👉 यहां क्लिक करें 👈और हमारे चैनल को सब्सक्राइब व 🔔 का बटन दबा कर तुरंत पाए ताजा खबरों की अपडेट

रादौर, 21 मार्च (कुलदीप सैनी) :  क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने जबरन घर में घुसकर नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया। नाबालिग लड़की द्वारा शोर मचाने पर युवक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने नाबालिग लड़की की मां की शिकायत पर युवक के विरूद्ध मामला दर्ज किया है। एक ग्रामीण महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मेहनत मजदूरी काम काम करती है। उसके पास 2 बच्चे है। उसका बड़ा लड़का 17 वर्ष व लड़की 15 वर्ष की है। 20 मार्च को वह मजदूरी करने के लिए खेतों में गई हुई थी। उसका पति व उसका लड़का रिश्तेदारी में गए हुए थे। उसकी नाबालिग बेटी घर पर अकेली थी। तभी उसका पडोसी मोहित उसके घर में घुसकर उसकी लड़की के साथ छेड़छाड़ करने लगा। मोहित ने कहा कि यदि उसने इस बारे किसी को कहा तो उसे जान से मार दूंगा। उसकी बेटी किसी तरह भागने में कामयाब हो गई। उसकी बेटी ने उसे फोन कर पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मोहित के विरूद्ध मामला दर्ज किया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here