रादौर, 27 फरवरी (कुलदीप सैनी) : क्षेत्र के गांव नाहरपुर में 21 वर्षीय युवती की मौत मामले में पुलिस ने युवती के पिता विजय कुमार को गिरफ्तार किया है। सोमवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया। जठलाना थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी विजय कुमार ने कबूल किया है उसने की गला घोटकर राधिका को मारा है। क्योंकि राधिका परिवार के लोगों की बात नहीं मान नहीं थी। यमुनानगर के हरिनगर निवासी जंग बहादुर ने पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि उसकी बहन सुधा की शादी करीब 22 साल पहले विजय कुमार निवासी नाहरपुर के साथ हुई थी। उसका जीजा विजय कुमार गांव में ही करियाना कि दुकान करता है। विजय के पास तीन बच्चे है। सबसे बड़ी लड़की राधिका है, जो यमुनानगर के एक निजी कॉलेज में पढ़ रही थी। कुछ समय पहले उसके जीजा विजय कुमार ने उसे बताया था कि राधिका का 4-5 वर्ष से किसी लड़के के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। वह उसी लड़के के साथ शादी करना चाहती है। जिस पर उसने व परिवार के लोगों ने मिलकर राधिका को समझाया था। तब राधिका ने उस लड़के के साथ बातचीत करनी बंद कर दी थी। लेकिन एक बार फिर से पिछले करीब 2 माह से राधिका उसी लड़के के साथ दोबारा फोन पर बातचीत करने लग गई थी। उसकी बहन सुधा व जीजा विजय ने 15-20 दिन पहले फिर से राधिका को समझाया था। जीजा विजय ने उससे कहा कि अगर राधिका अपनी हरकतों से बाज नही आई तो एक दिन वह उसे मार देगा। आरोप है कि उसके जीजा का भाई सुशील कुमार उर्फ बिट्टू भी उसके जीजा को राधिका के खिलाफ भड़काता था और कहता था कि इस लड़की ने बिरादरी में उनकी नाक कटवा दी है। रविवार की सुबह करीब आठ बजें उसकी बहन रजनी का उसके पास फोन आया जिसने उसे बताया कि राधिका की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही वह अपने लड़के साहिल व अमित के साथ नाहरपुर पहुंचे, तो देखा कि राधिका मृत पड़ी है और उसके नाक, मुंह व आंख के नीचे व गले पर चोट के निशान है। राधिका की मौत विजय कुमार व सुशील कुमार उर्फ बिट्टू ने मिलकर की है।