रादौर, 17 जुलाई (कुलदीप सैनी) : भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पचंज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में पंजाबी धर्मशाला में मासिक महाआरती का आयोजन किया गया। जिसमें सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। महाआरती का शुभारंभ शंखनाद के साथ किया गया। मंच संचालन रोहित बसंतपुरा ने किया।
इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र मेहता ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज को नशा व मांसाहार मुक्त कर एक सशक्त समाज का निर्माण करना है। जिसके लिए त्याग व तपस्या के पथ पर चलना होगा। धर्म रक्षा, राष्ट्र की रक्षा और मानवता की सेवा के लिए हमें अपना सर्वस्व समर्पण करना चाहिए। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण कांबोज ने शरदीय नवरात्रि में 3, 4, 5 अक्टूबर को सिद्धाश्रम में होने वाले महाशक्ति शंखनाद शिविर मे जिला वासियों को आमंत्रित करते हुए कहा कि यह महाशक्ति शंखनाद इतिहास बनने जा रहा है,जो कि अब तक का सर्वश्रेष्ठ कार्यक्रम होगा। जिसमें लाखों लोग एकत्रित होकर शंखनाद करेगें। यह कार्य गिनीज बुक आफ वल्र्ड रिकार्ड में दर्ज होगा। इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष सोहन लाल, राजेंद्र भटली, सतीश, बलवंत चमरोडी, शेर सिंह, राजेश बुबका, सतप्रकाश, सुरेश सरपंच, बीरबल बरेहडी, राजबीर, तेजपाल झगूडी, बाबूराम सैनी, प्रमोद गुप्ता, सोहन शर्मा, बोबी अंटावा इत्यादि मौजूद रहे।