रादौर, 21 अगस्त (कुलदीप सैनी) : भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में पंजाबी धर्मशाला में दिव्य मासिक महाआरती का आयोजन किया गया। जिसमें शंखनाद के साथ जयकारे लगाए गए। समापन की बेला पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र मेहता ने संबोधित करते हुए कहा कि भगवती मानव कल्याण संगठन एक जनकल्याणकारी व आध्यात्मिक संगठन है, जो नशामुक्त, मांसाहार मुक्त, चरित्रवान एवं चेतनावान समाज निर्माण के लिए कार्य कर रहा है। संगठन जातिभेद, छुआछूत, साम्प्रदायिकता जैसी सामाजिक बुराइयों को दूर करने में सतत प्रयत्नशील है। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जिला अध्यक्ष दीवान चंद मंधार ने कहा कि महाशक्ति शंखनाद इतिहास बनने जा रहा है,जो कि अब तक का सर्वश्रेष्ठ कार्यक्रम होगा। जिसमें लाखों लोग एकत्रित होकर शंखनाद करेगें। यह गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज होगा। इस अवसर पर सोहन हिरण छप्पर, राजेंद्र भटली, सतीश, बलवंत चमरोडी, राजेश बुबका, सतप्रकाश, सुरेश, बीरबल बरेहडी, तेजपाल, सुभाष सैनी, प्रमोद गुप्ता, रायसिंह सैनी, सुरेश सरपंच, हरपाल राठी, रामसिंह इत्यादि मौजूद रहे।