रादौर,10 मार्च (कुलदीप सैनी) : आम आदमी पार्टी द्वारा पंजाब विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करने पर वीरवार को कार्यकर्ताओं ने गांव धौडंग में पार्टी नेता सतीश शर्मा धौडंग के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर खुशियां मनाई। इस अवसर पर सतीश शर्मा धौडंग ने कहा कि पार्टी ने पंजाब में प्रचंड बहुमत लेकर इतिहास रचा है। जनता ने भाजपा, कांग्रेस, अकाली दल को बुरी तरह से नकार आम आदमी पार्टी की विकास नीतियों पर मोहर लगाने का काम किया है। आम आदमी पार्टी कांग्रेस का विकल्प बनकर जनता के बीच उभरी है। देश में आने वाला समय आम आदमी पार्टी का होगा। इस अवसर सुरेंद्र कांबोज, अनिल सैनी, तुलसी, मंजीत, सहदेव, अशोक शर्मा, सरदार सुरेंद्र सिंह, रामकिशन अलाहर, दीपक शर्मा, मोहन सैनी, राजपाल दामला, अशोक नागल, बालकिशन, सोमनाथ, अशोक कश्यप आदि मौजूद रहे।