रादौर – पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारतीय जनता पार्टी के प्रेरणा स्रोत – डॉ. ऋषिपाल 

12
ख़बर सुने
🔔 वीडियो खबरें देखने के लिए 👉 यहां क्लिक करें 👈और हमारे चैनल को सब्सक्राइब व 🔔 का बटन दबा कर तुरंत पाए ताजा खबरों की अपडेट

रादौर, 25 सितंबर (कुलदीप सैनी) : भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती धूमधाम से मनाई गई। हरियाणा हेल्थ केयर वर्कर बोर्ड के पूर्व चेयरमैन व वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. ऋषिपाल सैनी ने नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गांव दौलतपुर व गुंदियाना में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। इस मौके पर डॉ. ऋषिपाल सैनी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारतीय जनता पार्टी के प्रेरणा स्रोत है। आज उन्ही के सिद्धांतो  पर चलकर ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। वही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर वर्ग को मिल रहा है। इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष सत्यम , हरदीप दोलतपुर, सुरेश सैनी मंडल महामंत्री ,खेम चंद , प्रवीण, सचिन सैनी, डॉक्टर धर्मवीर, धर्मपाल सैनी, महेंद्र सैनी, डॉक्टर राज सैनी, अमित सैनी खेड़की ब्रह्मणान आदि साथ मौजूद रहे।

यह भी पढ़े | रादौर – बेमौसमी बारिश से किसानों को भारी नुक्सान, अंकुरित होने लगी धान की फसल  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here