रादौर,2 अप्रैल (कुलदीप सैनी) : पतंजलि योग समिति शाखा रादौर की ओर से शनिवार को शहर की पंजाबी धर्मशाला में विक्रमी सम्वत 2079 नव वर्ष धूमधाम से वैदिक हवन यज्ञ कर मनाया गया। पतंजलि योग समिति के तहसील प्रभारी अमित काम्बोज की देखरेख में आयोजित हवन यज्ञ में स्थानीय लोगों ने आहुति डालकर सभी के अच्छे स्वास्थ्य व सुख समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में अमित काम्बोज ने कहा कि हिन्दू नव वर्ष नव सम्वत का ऐतिहासिक व आध्यात्मिक महत्व है। इस अवसर पर अमित काम्बोज, शीशपाल मेहता, सुशील बत्रा, सतपाल खुराना, मंगत राम बठला, डॉ विनोद शर्मा, रोशनलाल काम्बोज, सुभाष काम्बोज, राम बंसल, किरणपाल आर्य, योगेश गुप्ता, कपिल अरोड़ा, प्रदीप चौधरी, राजेश काम्बोज, वीरेंद्र सैनी, कमलेश रानी, शोभा मेहता, राज रानी, सरोज बाला आदि मौजूद रहे।