रादौर, 10 सितंबर (कुलदीप सैनी) : पश्चिमी यमुनानहर पुल से एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता हुआ मिला। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया। मृतक व्यक्ति का शव काफी दयनीय हालत में था जो कि फूला हुआ है। उसकी आयु करीब 45 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया।