रादौर, 4 अगस्त (कुलदीप सैनी) : राजकीय माध्यमिक विद्यालय बरहेड़ी के छात्रों द्वारा गांव में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया। जिसके तहत ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा को विद्यालय के मुख्याध्यापक सुरेंद्र कुमार कंबोज ने हरी झंडी देकर रवाना किया। तिरंगा यात्रा गांव की गलियों से होकर गुजरी इस दौरान बच्चों ने भारत माता जिंदाबाद के नारे लगाए और लोगों को अपने घरों व प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लगाने का आह्वान किया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक अनिल कुमार, त्रिलोकीनाथ ,कौशल कुमार, संजीव कुमार ,सुनील कुमार आदि स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।