रादौर, 22 (कुलदीप सैनी) : डेरा सच्चा सौदा की ओर से मानवता भलाई के कार्यो में आशियाना मुहिम भी शामिल है। जिसके तहत गरीब परिवार के लोगों को मकान बनाने के लिए मदद की जाती है। इसी के तहत गांव बापा में डेरे की ओर से एक जरूरतमंद विधवा महिला को मकान बनाकर दिए जाने का कार्य किया जा रहा है। जिस पर करीब 1 से डेढ़ लाख रुपए खर्च किए जाएगें। ब्लाक भंगीदास दर्शनलाल इंसा ने बताया कि गांव बापा निवासी सरदारी इंसा अपने सपुत्र के साथ जर्जर हालत मकान में रह रही थी। जिससे कभी भी हादसा होने का डर था। ऐसे में इस महिला ने डेरे के सेवादारों से उनकी इस कार्य में मदद मांगी। महिला की अपील पर सेवादारो ने उसके मकान की दयनीय हालत देखकर उसे मकान बनाकर देने का निर्णय लिया। जिसका कार्य शुरू करवा दिया गया। इस पर करीब 1 से डेढ़ लाख तक का खर्च आएगा। उन्होंने बताया कि डा. गुरमीत राम रहीम सिंह इंसा की प्रेरणा से डेरे की ओर से 138 मानवता भलाई के कार्य किए जा रहे है। जिनमे रक्तदान, मरणोपरांत शरीरदान, नेत्रदान, पर्यावरण सरंक्षण के लिए पौधारोपण, जरूरत मंदो को रसोई का सामान , गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार देकर उनकी मदद करना इत्यादि शामिल है। इसी के तहत जरूरतमंद परिवार को मकान बनाकर देने का कार्य भी किया जाता है। जिससे उन्हें रहने के लिए आशियाना उपलब्ध हो पाता है। इस अवसर पर प्रेमी जिले सिंह, जयराम इंसा, धर्मपाल इंसा, हरिराम इंसा, मिस्त्री राजू इंसा, रामपाल, कुलदीप, मानसिंह, मामचंद, लक्ष्मण, महिन्द्रों आदि मौजूद थे।