रादौर – बाल व वृद्ध आश्रम में मनाई शादी की वर्षगांठ

34
ख़बर सुने
🔔 वीडियो खबरें देखने के लिए 👉 यहां क्लिक करें 👈और हमारे चैनल को सब्सक्राइब व 🔔 का बटन दबा कर तुरंत पाए ताजा खबरों की अपडेट

रादौर, 28 मई (कुलदीप सैनी) : भारत विकास परिषद रादौर के पूर्व कोषाध्यक्ष विनोद गर्ग व उनकी पत्नी सुनीता गर्ग ने शाखा के सदस्यों के साथ लाडवा के बाल आश्रम व वृद्ध आश्रम में सेवा कार्य कर अपनी शादी की 31 वीं वर्षगांठ मनाई और वहां रहे रहे वृद्धों का आशीर्वाद प्राप्त किया। विनोद गर्ग ने कहा कि इस संसार में मानव सेवा सबसे उत्तम सेवा है। शाखा अध्यक्ष डा. बलदेव सैनी ने बताया कि भारत विकास परिषद के सभी सदस्य समय समय पर ऐसी कई संस्थाओं में जाकर असहाय व गरीब लोगों की सेवा करते रहते हैं। इस अवसर पर डा. प्रीति गर्ग, सुषमा गर्ग, उमेश गुप्ता, अंकुश गर्ग,राजकुमार पुजारा, आशीष सिंगला, डा.मोहित शर्मा, सुमित गोयल, अशोक आहूजा, अनिल गुप्ता, स. इंद्रजीत सिंह व राजेश कांबोज इत्यादि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here