रादौर – बेटे के जन्मदिवस पर 505 पौधे रोपित कर दिया पर्यावरण बचाने का संदेश 

156
ख़बर सुने
🔔 वीडियो खबरें देखने के लिए 👉 यहां क्लिक करें 👈और हमारे चैनल को सब्सक्राइब व 🔔 का बटन दबा कर तुरंत पाए ताजा खबरों की अपडेट

रादौर, 27 जुलाई (कुलदीप सैनी) : महाराजा अग्रसेन पार्क में बुधवार को समाजसेवी संजय कांबोज ने अपने बेटे लक्षित कांबोज के जन्मदिन पर केक काटकर व पौधारोपण कर सभी को वातावरण हरा भरा रखने का संदेश दिया। इस मौके पर महाराजा अग्रसेन पार्क वेलफेयर सोसायटी के श्रमदान से 505 पौधे लगाए गये।  इस अवसर पर समाजसेवी संजय कांबोज ने कहा कि उनके बेटे लक्षित कांबोज के जन्मदिन पर पार्क में लगाए गए पौधों की देखभाल भी की जायेगी। उन्होंने कहा कि पौधारोपण आज के समय की मांग है। पौधे हमारे जीवन को हर प्रकार से प्रभावित करते है। सभी को अपने खास अवसरों पर पौधारोपण अवश्य करने चाहिए। इस अवसर पर प्रधान डॉ. सतीश कांबोज, पुनीत गोयल, मुकेश अरोड़ा मक्की, शालु मेहता, तरुण गर्ग, गौरव आहुजा, डॉ. राजीव, दीवान चंद चावला, दिनेश मान, राजीव जिंदल, सुखबीर सैनी आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here