रादौर,20 मार्च (कुलदीप सैनी) : भारत विकास परिषद उत्तरी हरियाणा के प्रांतीय अधिवेशन संगम 2022 का रविवार को घरौंडा में आयोजित किया गया। जिसमें भारत विकास परिषद रादौर के प्रधान सुमित गोयल सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया। वहीं अन्य स्थानों से भी शाखाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में शाखा रादौर को वर्ष 2021-22 में बेहतर सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रादौर शाखा के प्रधान सुमित गोयल ने बताया कि शाखा की ओर से समाजसेवा के क्षेत्र में बढ़चढ़ कर कार्य किए जा रहे है। 14 अप्रैल को रादौर में गरीब कन्याओं के सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। परिषद की ओर से हर वर्ष गरीब कन्याओं की शादियों को लेकर विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। जिसमें सभी बढ़चढ़ कर भाग लेते है।
-
Read Also| रादौर – संधाला में क्रिकेट प्रतियोगिता का कांग्रेसी नेता मांगेराम मारुपुर ने किया शुभारम्भ